हमसे जुड़े

Follow us

36 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More

    Lightning Strikes: आकाशीय बिजली गिरने से गांव में पसरा मातम, एक ही परिवार के चार सदस्य बने ग्रास

    Lightning Strikes News
    सांकेतिक फोटो

    Prayagraj lightning strike: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। यह हादसा बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनबरसा गांव में आधी रात के समय हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। Lightning Strikes News

    सहायक पुलिस आयुक्त कुंजलता ने बताया कि रविवार रात लगभग एक बजे सोनबरसा गांव में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में मकान के भीतर सो रहे पति-पत्नी और उनकी दो पुत्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    यह अकेली घटना नहीं है। बीते कुछ सप्ताहों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है। 22 मई को फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। Lightning Strikes News

    नंदापुर गांव में 16 वर्षीय अंशिका शुक्ला चपेट में आ गई | lightning struck News

    फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित नंदापुर गांव में 16 वर्षीय अंशिका शुक्ला उस समय चपेट में आ गई जब वह बारिश में भीगते कपड़े उठाने बाहर गई थी। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और वह टूटकर अंशिका पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी दिन बकेवर थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर आलमपुर गांव में 57 वर्षीय राम बाबू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लेटे हुए थे, तभी उन पर आकाशीय बिजली आ गिरी और उनकी भी मृत्यु हो गई।

    एक अन्य घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के पाइने गांव में घटी, जहाँ 85 वर्षीय मौजी लाल अपने नाती के घर आए हुए थे और नीम के पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे थे। अचानक बिजली गिरने से पेड़ चपेट में आ गया और मौजी लाल की भी जान चली गई। इस हादसे में दो अन्य लोग — मैकू (50) और राजेश (24) — गंभीर रूप से झुलस गए।

    इसके पूर्व, 2 मई को फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र में भी कुतकपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मनरेगा मजदूरों की मृत्यु हो गई थी। बारिश और तेज़ आंधी के दौरान बिजली गिरने से मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में इन घटनाओं ने राज्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों के बावजूद जनसुरक्षा के उपायों का अभाव कई जानों के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। Lightning Strikes News

    Delhi NCR Weather: आरके पुरम में आंधी-तूफान ये गया दो ढाबा कर्मचारियों की जान