हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान वार्ड पंच के ...

    वार्ड पंच के नाम से फर्जी मोहर व हस्ताक्षर कर जारी किए प्रमाण पत्र

    Court

    ग्राम पंचायत प्रशासक व प्रशासक प्रतिनिधि पर मामला दर्ज

    हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत हांसलिया में वार्ड पंच के नाम से फर्जी मोहर और हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोलूवाला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम हांसलिया निवासी राजा बेगम (30) पत्नी शेखावत अली ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह वर्तमान में वार्ड नम्बर 3 की पंच है। Hanumangarh News

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत हांसलिया की प्रशासक (सरपंच) नाहिदा प्रवीण लोदी पत्नी रफीक लोदी तथा रफीक मोहम्मद पुत्र इलाहीबक्श निवासी हांसलिया ने मिलकर वार्ड पंच के नाम की फर्जी मोहर बनवाई और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 फरवरी 2026 को शाम करीब 5.50 बजे प्रार्थिया के चाचा ससुर रमजान पुत्र असकर अली के मोबाइल पर गांव के ओमप्रकाश पुत्र गणपत राम का फोन आया। उसने बताया कि प्रार्थिया के नाम से जारी एक प्रमाण पत्र पर फर्जी मोहर और हस्ताक्षर किए गए हैं। बाद में उक्त प्रमाण पत्र की प्रति व्हाट्सएप पर भेजी गई, जिससे मामले का खुलासा हुआ।

    शिकायत के अनुसार आरोपियों ने वार्ड पंच के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें असली के रूप में उपयोग किया। साथ ही ग्राम पंचायत से जारी पट्टों तथा कुछ संपत्तियों के प्रोपर्टी कार्ड और इमेज मैप में भी फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर दस्तावेज तैयार किए गए। इसमें चेतनराम/हरजीराम, मदनसिंह/नत्थासिंह, हरमीतसिंह/महेंद्रसिंह सहित अन्य मामलों का उल्लेख किया गया है। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि इस फर्जीवाड़े से उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। गोलूवाला थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News