हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रन फॉर अंबेडक...

    रन फॉर अंबेडकर’ आज, दौड़ें हजारों अनुयायी

    साप्ताहिक कार्यक्रम में हर रोज होंगे अंबेडकर पार्क पर कार्यक्रम : महेंद्र सिंह

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज) बुलंदशहर में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती पर सामाजिक चेतना को (Bulandshahr) ऐतिहासिक लंबी दौड़ ‘रन फॉर अंबेडकर’ का आयोजन 9 अप्रैल को सुबह 12 बजे से हुआ। इस दौड़ में मशाल के साथ करीब एक हजार बाबा साहब के अनुयायी बुलंदशहर के अंसारी रोड से स्याना तक करीब 35 किमी तक दौड़ें। दौड़ को एतिहासिक बनाने के लिए आयोजक मंडल के सदस्यो ने लगभग दो सप्ताह पूर्व से तैयारी में जुटे हुए थे। डा. आंबेडकर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित रन फार आंबेडकर रैली निकालने के लिए सैकड़ों लोग बुलंदशहर के लिए रवाना हुए। रविवार को नगर के आंबेडकर पार्क से सपा नेता शब्बू चौधरी ने झंडी दिखाकर लोगों को बुलंदशहर के लिए रवाना किया।

    यह भी पढ़ें:– पट्टी से शिमला के लिए पहली बार शुरू हुई पंजाब रोडवेज की बस सेवा

     समिति अध्यक्ष रूप राम सिंह ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर बीते कई वर्षों से बुलंदशहर से स्याना तक रन फॉर अंबेडकर रैली का आयोजन किया जाता है। जिसमें नगर-क्षेत्र के सैकड़ों लोग बुलंदशहर से स्याना तक पैदल रैली निकालते है। वहीं नगर के आंबेडकर पार्क में साप्ताहिक मेले का आयोजन भी किया जाता है। अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष मास्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी लगातार सप्ताहिक कार्यक्रम में शाम 6:00 बजे से 11:00 बजे तक कार्यक्रम किया जाएगा साथ ही बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए युवा पीढ़ी को आगे लाया जाएगा और उनके विचारों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

    14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर इसे मनाने की तैयारी पूरा देश कर रहा है। डा. अंबेडकर जनकल्याण समिति स्याना के तत्वावधान में 9 अप्रैल को लंबी दौड़ ‘रन फॉर अंबेडकर’ का आयोजन किया गया। रविवार सुबह 12 बजे नगर के अंसारी रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा से यह दौड़ शुरू हुई दौड़, कालेआम, कालीनदी रोड, स्याना अड्डा, सराय छबीला, औरंगाबाद, लखावटी, शेखपुर गड़वा, बरौली बासदेवपुर व भर्रा होते हुए शाम 5.30 तक स्याना पहुंची। दौड़ में बाबा साहेब के अनुयायी हाथों में मशाल लेकर दौड़ेंगे। रूपराम सिंह, देवानंद गौतम, डॉ मोहनलाल गौतम, मास्टर रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अजब सिंह , दीपचंद सागर, जगबीर आशीष जाटव, पुष्पेंद्र गौतम, रामबाबू जाटव, रेखा गौतम, कृष्णा गौतम, जितेंद्र भास्कर व कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।

    इस दौरान कुदेना, औरंगाबाद, शेखपुर गढ़वा, बरौली बासुदेवपुर, नया बांस, स्याना में विभिन्न जगह-जगह जलपान की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा की गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here