हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विद्यार्थियों...

    विद्यार्थियों ने जानी विधि के पेशे में ध्यान रखी जाने वाली बातें

    Hanumangarh News
    विद्यार्थियों ने जानी विधि के पेशे में ध्यान रखी जाने वाली बातें

    विधि के छात्र-छात्राओं ने किया अधिवक्ता चैम्बर विजिट | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़(सच कहूँ न्यूज)। टाउन के नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय (Nehru Memorial Law College) के विधि के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मोदी के चैम्बर का अवलोकन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मोदी ने चैम्बर में विधि के छात्र-छात्राओं को वकील डायरी, फाइल, दस्तावेजों की सूची (धारा 294 दण्ड प्रक्रिया संहिता) जिसमें अभियोजना, अभियुक्त का नाम तथा संख्या के जरिए फाइल किए गए दस्तावेजों का विवरण होता है, फहरिस्त तलवाना, नोटिस वास्ते जाहिर करने वजह, वारण्ट कुर्की माल मनकूला, फार्म संख्या 3 (नियम 36 सिविल प्रक्रिया संहिता), केवाईएल फार्म तथा वकालतनामा इत्यादि दस्तावेजों का अवलोकन कराया। Hanumangarh News

    साथ ही विधि के पेशे (Legal Profession) में ध्यान रखी जाने वाली बातों जैसे वकील के मुवक्किल एवं न्यायालय के प्रति कर्तव्य, मुकदमा तैयारी, अधिवक्ता के गुणों, साक्ष्य, तनकी आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मोदी ने बताया कि इस पेशे में रहने के लिए मेहनत, ईमानदारी, मधुरभाषी होना अनिवार्य है। इस पेशे में रहने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न विषयों को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मोदी से प्रश्न किए। अधिवक्ता रमेश मोदी ने छात्र-छात्राओं के विधि से सम्बन्धित प्रश्नों का सरल भाषा में जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासा शांत की। Hanumangarh News

    अधिवक्ता चैम्बर भ्रमण सह आचार्य डॉ. केबी ओझा के निर्देशन में करवाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीताराम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से छात्र-छात्राओं को पुस्तकों के ज्ञान के अतिरिक्त वकालत से सम्बन्धित बारीकियां को समझने के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है। इससे छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण एवं सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर महाविद्यालय के व्याख्याता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– सभापति ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया नामांकन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here