Akhand Simran Competition: हरियाणा के सिरसा का यह ब्लॉक रहा प्रथम!

Maharashtra
Maharashtra: पुण्य कार्य कर मनाई महाराष्ट्र की साध-संगत ने गुरु पूर्णिमा

1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक: ब्लॉक कल्याण नगर रहा प्रथम स्थान पर

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच निरंतर चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले (Akhand Simran Competition) में इस बार 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 के बीच दुनियाभर के 591 ब्लॉकों के 2,16,465 सेवादारों ने 54,38,765 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए सच्चे सतगुरु से अरदास की। अखंड सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो हरियाणा में सरसा जिले का ब्लॉक कल्याणनगर प्रथम रहा। इस ब्लॉक के 24997 सेवादारों ने 3,55,988 घंटे सुमिरन किया है।

जबकि दूसरा और तीसरा स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया। जिसमें फतेहाबाद जिले के रतिया के 4932 डेरा श्रद्धालुओं ने 2,55,817 घंटे अंखड सुमिरन कर दूसरा और फतेहाबाद जिले के ब्लॉक टोहाना के 20169 सेवादारों ने 139924 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में 7 ब्लॉक हरियाणा और 3 ब्लॉक पंजाब के शामिल हैं। Sirsa News

विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम

डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, फिलीपींस, पुर्तगाल, इटली, यूके, मलेशिया, न्यूजीलैंड, दोहा कत्तर, बहरीन, सऊदी अरब, साइप्रस, कुवैत के 705 सेवादारों ने 23415 घंटे रामनाम का जाप किया है। Sirsa News

मालिक का प्यार उसकी रहमत, इंसान पर तभी बरसती है। जब उसे दृढ़ यकीन आता है और ये सेवा-सुमिरन के बिना आ नहीं सकता। जितना संभव हो सेवा करो, सुमिरन करो तभी आप मालिक सतगुरु की दया मेहर के लायक बन सकते हैं। चलते, बैठते, काम-धंधा करते हुए भी जो सुमिरन किया जाता है वो इस कलियुग में मंजूर होगा। इसलिए आप अपनी भावना को शुद्ध करते हुए दृढ़ यकीन के साथ आगे बढ़ते जाएं सेवा-सुमिरन करते जाएं तो मालिक की खुशियों के हकदार आप जरूर बनेंगे। Sirsa News

-पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

पर्थ ऑस्ट्रेलिया के सेवादारों ने पर्यावरण संरक्षण में दिया भरपूर योगदान