हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दुराचार के झू...

    दुराचार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे मांगे पांच लाख रुपए व मकान

    Rohtak News
    Rohtak News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

    जान से मरवाने की धमकी देकर पूर्व में भी रुपए ऐंठने का आरोप

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। दुराचार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर महिला की ओर से युवक से पांच लाख रुपए व मकान मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जान से मरवाने की धमकी देकर महिला पूर्व में भी रुपए ऐंठ चुकी है। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार इस्तगासे के आधार पर दर्ज हुए मुकदमे में राजेन्द्र सिंह उर्फ वीरा (20) पुत्र सुखमहेन्द्र सिंह जटसिख निवासी वार्ड दस, गांव मक्कासर ने बताया कि वह ट्रैक्टर ड्राइवरी कर मजदूरी करता है। Hanumangarh News

    विचार नहीं मिलने के कारण उसकी पत्नी उससे तलाक लेकर अपना अलग जीवन-यापन कर रही है। अमृता उर्फ मंजू पत्नी महेन्द्र नायक निवासी वार्ड तीन, नई खुन्जा, जंक्शन का अपने पति महेन्द्र नायक से विवाद रहता था। उनका घर हमेशा क्लेश से भरा रहता था। अमृता उर्फ मंजू अपने पति से लड़-झगडक़र करीब 15 वर्ष पूर्व वार्ड तीन, खुन्जा, जंक्शन में रहने लग गई। अमृता उर्फ मंजू ने अपने पति महेन्द्र नायक से खर्चा प्राप्त करने के लिए हनुमानगढ़ न्यायालय में मुकदमा भी करवा रखा है। जब अमृता उर्फ मंजू अपने पति से लड़-झगडक़र उसका घर छोडक़र आई थी तब उसके दो साल की बच्ची सुमन भी थी जिसकी अब उम्र 17 वर्ष है। इसी दौरान उसे अपने घर व खेत में काम के लिए व अपने मजदूरी के कार्य के लिए लेबर की जरूरत थी।

    जान से मरवाने की धमकी देकर पूर्व में भी रुपए ऐंठने का आरोप

    अमृता उर्फ मंजू उसके पास आई और कहा कि उसे काम की आवश्यकता है। तब उसने अमृता उर्फ मंजू को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए रख लिया और उसे कार्य सम्भलवा दिया। अमृता उर्फ मंजू ने बहुत समय तक उसके पास बतौर लेबर सही कार्य किया लेकिन बाद में अमृता उर्फ मंजू उसे धमकी देने लग गई कि वह उसके खिलाफ दुराचार का झूठा मुकदमा दर्ज करवा देगी व अपने साथियों से पिटवाएगी। इससे भयभीत होकर उसने अमृता उर्फ मंजू को एक बार 40 हजार रुपए व एक बार 20 हजार रुपए दिए। जब उसने इस बारे में अपने समाज के जानकार श्रवण सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह से बात करनी चाही तो अमृता उर्फ मंजू ने भय दिखाकर श्रवण सिंह से भी नहीं मिलने दिया व न ही कोई बात करने दी। अमृता उर्फ मंजू उसे लगातार धमकी देती रही कि वह उसे दुराचार के झूठे मुकदमे में फंसा देगी।

    अपने साथियों से पिटवाकर टांगें तुड़वाकर जान से मरवा देगी। अमृता उर्फ मंजू झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर एक प्लाट लेकर उस पर मकान भी बनवा चुकी है। मंजू अलग-अलग फोन नम्बरों से फोन कर धमकी दे रही है। अब अमृता उर्फ मंजू उससे 5 लाख रुपए व एक मकान की मांग कर रही है। वह उसे फोन कर नाजायज रुपयों की मांग कर ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासा के आधार पर अमृता उर्फ मंजू के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एएसआई जयसिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

    घरेलू सामान फेंकने व गाली-गलौज करने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here