हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश बरनावा आश्रम ...

    बरनावा आश्रम से आई तीन बड़ी खुशखबरी

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे दाता रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शनिवार को शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से अपने अमृतमयी वचनों की वर्षा करते हुए साध-संगत को खुशियों से लबरेज किया। वहीं इस दौरान आज साध-संगत के लिए तीन बड़ी खुशखबरी आई है। पहली खुशखबरी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने आज नए मानवता भलाई कार्यों की शुरूआत करवाई।

    msg

    मानवता भलाई कार्य 152 :आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की लाइफ लॉग पढ़ाई का इंतजाम, पूरी उम्र उनकी फीस भरेंगे। इस दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व उनकी बेटी ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने मानवता भलाई कार्य की शुरूआत करते हुए 7 अति गरीब बच्चों की लाइफ लॉग पढ़ाई का इंतजाम करेंगे पूरी उम्र उनकी फीस भरेंगे।

    Mere-Desh-Ki-Jawani

    वहीं दूसरी खुशखबरी…मेरे देश की जवानी सुनो, देश की जवानी भजन 1 करोड़ (यानि 10 मिलियन) के पार लोगों ने सुना। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, देश की राजधानी दिल्ली, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड में भी गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है।

    honeypreet_insan

    तीसरी खुशखबरी रूह दी हनीप्रीत इन्सां के इंस्ट्राग्राम पर एक मिलियन फलोवर हुए। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाली आदरणीय ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स का आंकड़ा 10 लाख (1 मिलियन) को पार गया है। बता दें कि आदरणीय ‘रूह दी’ ने अपने इस सोशल मीडिया हैंडल पर जरूरतमंदों की मदद करते हुए, गौमाता को रोटी खिलाते हुए, बुजुर्गों को गिफ्ट भेंट करते हुए और जरूरतमंद बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए जैसे प्रेरक विडियो पोस्ट किए गए हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here