हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश पिकअप वैन के ...

    पिकअप वैन के पलटने से तीन की मौत , चार घायल

    राजगीर (एजेंसी)

    बिहार में नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के चंडी माधोपुर गांव के निकट कल देर रात पिकअप वैन के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नवादा जिले के रूपो थाना क्षेत्र के छनौन गांव निवासी कृष्ण नंदन प्रसाद का अनाज लेकर कुछ लोग उनके पटना स्थित आवास पर पिकअप वैन से जा रहे थे तभी माधोपुर गांव के निकट पिकअप वैन अनियंत्रित होकर डायवर्सन से टकराकर पलट गयी। इस दुर्घटना में पिकअव वैन पर सवार विशेस्वर यादव (45) गौरी मांझी (35) और संजय (36) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिये पटना भेज दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।