हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Minor girl bu...

    Minor girl burning case Puri: पुरी में नाबालिग लड़की के साथ दिल दहला देने वाली घटना!

    Bihar Crime News
    Sanketik photo

    पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की निंदा

    Puri minor burning incident: पुरी (ओडिशा)। ओडिशा के पुरी ज़िले में एक अत्यंत दुखद और क्रूर घटना सामने आई है। शनिवार को तीन अज्ञात लोगों ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। Minor girl burning case Puri

    घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घायल अवस्था में लड़की को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एम्स, भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता का लगभग 70 प्रतिशत शरीर जल चुका है, परंतु उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह बातचीत करने में सक्षम है।

    पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने और पीड़िता को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

    पुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सुराग जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह मामला एक बार फिर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस को सहयोग देने की अपील की है। Minor girl burning case Puri

    Greater Noida Student Suicide: निजी विश्वविद्यालय की बीडीएस छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़, दी जान