हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना के गहरे...

    यमुना के गहरे कुंड में समाए राजस्थान के तीन युवक

    Kairana News
    Kairana News: यमुना के गहरे कुंड में समाए राजस्थान के तीन युवक

    डूबने वाले युवकों में दो सगे भाई भी शामिल | Kairana News

    • पानीपत के एक हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे तीनों युवक, नौ घंटे के सर्च अभियान के बाद भी यमुना में डूबे युवकों का नही लगा कोई सुराग

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: यमुना में नहाने आये तीन युवक पानी के गहरे कुंड में समा गए। डूबने वाले युवकों में दो सगे भाई भी शामिल है। यमुना में समाए युवकों की तलाश में करीब डेढ़ दर्जन गोताखोरों ने नौ घंटे तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका। तीनों युवक पानीपत के एक हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। देर शाम तक युवकों की तलाश में गोताखोर लगे हुए थे। Kairana News

    राजस्थान के जिला सीकर निवासी महेश शर्मा(30) अपने छोटे भाई बोदू(25) तथा पारिवारिक मामा लोकेश(35) व चार-पांच अन्य साथियों के साथ में यमुना पर नहाने के लिए आये थे। प्रातः करीब साढ़े आठ बजे तीनों युवक नहाने के लिए ब्रिज के निकट यमुना में उतर गए। इसी दौरान युवक बोदू यमुना में बने कुंड में डूबने लगा, जिस पर साथ नहा रहे महेश ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी यमुना के गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद लोकेश ने दोनों युवकों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी यमुना के गहरे कुंड में समा गया। तीनों युवकों के डूबने पर साथ आए उनके साथी यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर पहुंचे तथा वहां तैनात पुलिसकर्मियों को मामले की सूचना दी। Kairana News

    इस पर चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ में मौके पर पहुंचे। इसके बाद, पीएसी व आसपास के गांवों से प्राइवेट गोताखोरों को यमुना पर बुलाया गया। जहां पर गोताखोरों ने यमुना में डूबे युवकों की तलाश में मोटर बोट से सर्च अभियान शुरू किया। सूचना मिलने पर एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना भी यमुना पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी हासिल की। वहीं, करीब नौ घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद यमुना में डूबे युवकों का कोई सुराग नही लग सका। शाम छह बजे तक युवकों की तलाश में गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चलाए हुए थे।

    युवकों की तलाश में जुटे है डेढ़ दर्जन गोताखोर | Kairana News

    यमुना में डूबे तीनों युवकों की तलाश में करीब डेढ़ दर्जन गोताखोर लगे हुए है, जिनमें करीब आठ गोताखोर पीएसी व दस प्राइवेट बताए गए है। सर्च अभियान में पीएसी की दो मोटर बोट इस्तेमाल की जा रही है। हालांकि नौ घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवकों का कोई पता नही चल पाया है। देर शाम तक युवकों की तलाश की जा रही थी।

    रिसालू में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे युवक

    नहाते वक्त यमुना के गहरे पानी में समाए तीनों युवक राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले बताए गए है। जो वर्तमान में पानीपत के गांव रिसालू में अपने अन्य साथियों के साथ में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। तीनों युवक पानीपत के एक हॉस्पिटल में टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण स्नान की चाह युवकों को यमुना पर खींच लाई। युवक महेश व उसके भाई बोदू की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी, जिसमें महेश की पत्नी करीब सात माह की गर्भवती बताई गई है। मामले की सूचना पुलिस ने युवकों के परिजनों को दे दी है। Kairana News

    इन्होंने कहा:-

    ‘नहाते समय तीन युवक यमुना में डूब गए है, जिनकी तलाश में दो मोटरबोट व करीब डेढ़ दर्जन गोताखोर लगाए गए है। अभी तक यमुना में डूबे युवकों का कोई सुराग नही लगा है। युवकों की तलाश जारी है।-स्वप्निल कुमार यादव, एसडीएम कैराना।’

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा पत्रकार संघ ने हमेशा लड़ी पत्रकारों के हितों की लड़ाई…केबी पंडित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here