हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Heavy Rain: सुनाम में हुई तेज बारिश, मुरझाए किसानों के चेहरे

    Sangrur News
    Sangrur News: अनाज मंडी में किसानों द्वारा तिरपाल से ढकी धान की फसल और बारिश व आंधी से गिरी फसल। छाया: कर्म थिंद।

    बारिश व आंधी से धान की पैदावार पर पड़ेगा असर

    • किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा है, अब यह प्राकृतिक मार असहनीय: किसान

    सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: सुनाम हलके में बीती रात चली आंधी और सुबह हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे मुरझाए नजर आए। चेहरे मुरझाएं भी क्यों न क्योंकि किसानों की 6 माह की मेहनत से खड़ी फसल अब पककर तैयार है। कुछ किसानों ने धान की फसल काटकर अनाज मंडी में रख दी है, जबकि ज्यादातर किसानों की फसल अभी कटनी बाकी है। अगर मौसम इसी तरह बिगड़ा रहा और बारिश होती रही तो किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है। दूसरी ओर, बीते दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बारिश ने कुछ राहत भी दी है।

    सोमवार को सुनाम अनाज मंडी में रखी धान की फसल को किसानों ने तिरपालों से ढक रखा था। जिन किसानों की फसल मंडी में है, उन्हें तो चिंता है ही, लेकिन अधिकांश किसानों की पक्की फसल अभी खेतों में खड़ी है। उन किसानों की चिंता कहीं ज्यादा है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार कल तक (7 अक्तूबर) और बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ कई जगह ओलावृष्टि और तेज आंधी की भी चेतावनी दी गई है। अगर अब आगे बारिश, ओले या आंधी आती है तो पक्की हुई फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे पैदावार में बड़ी कमी आ सकती है। Sangrur News

    वहीं बीकेयू एकता उगराहा संगठन की इकाई सेरों के प्रधान जसपाल सिंह मक्खण, गुरप्रीत सिंह गुरी, कश्मीर सिंह तारी सिंह और करम सिंह सेरों सहित किसानों ने बताया कि बीती रात चली आंधी और आज हुई बारिश से उनकी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों ने फसल काट ली है, लेकिन अधिकांश किसानों की फसल अभी कटनी बाकी है। अगर मौसम साफ नहीं होता तो भारी नुकसान होगा और पैदावार पर इसका बड़ा असर पड़ेगा। उनका कहना था कि किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, अगर अब यह प्राकृतिक मार पड़ी तो यह नुकसान किसानों के लिए असहनीय होगा। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– मुजफ्फरनगर में धार्मिक नारेबाजी से हड़कंप, आरोपी युवक हिरासत में