हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 50 किलो मिलाव...

    50 किलो मिलावटी देसी घी, क्रीम व सूखा दूध बरामद, महिला गिरफ्तार

    Ludhiana News
    Ludhiana News: फूड सेफ़्टी विभाग लुधियाना द्वारा जब्त किया गया मिलावटी देसी घी व अन्य खद्य पदार्थ।

    फूड सेफ़्टी विभाग ने लुधियाना में मिलावटी घी बनाने वाले गिरोह पर की बड़ी कार्रवाई

    • 2017 व 2020 में भी उक्त गिरोह के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई

    लुधियाना (सच कहूँ/रघुबीर सिंह)। Ludhiana News: फूड सेफ़्टी विभाग लुधियाना ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर शाम नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक घर में मिलावटी देसी घी तैयार किया जा रहा था। मौके से टीम ने लगभग 50 किलो मिलावटी देसी घी, सूखा दूध और क्रीम बरामद की, जिन्हें घटिया गुणवत्ता वाला घी तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। यह सारा सामान तुरंत जब्त कर लिया गया और मामले की विस्तृत जाँच शुरू की गई। Ludhiana News

    शुरूआती जाँच में यह भी सामने आया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा पहले भी मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने की गैर-कानूनी गतिविधियाँ चलाई जाती थीं। वर्ष 2017 और 2020 में इनके खिलाफ फूड एंड सेफ़्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा वर्ष 2023 में माननीय अदालत ने इन्हें भगोड़ा करार दिया था। यह जानकारी बताती है कि लंबे समय से यह गिरोह जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। छापे के दौरान पुलिस चौकी बस स्टैंड की टीम के सहयोग से गिरोह से जुड़ी एक महिला को हिरासत में लिया गया।

    फूड सेफ़्टी टीम ने मौके से घी, क्रीम और सूखे दूध के सैंपल इकट्ठे किए हैं, जिन्हें आगे की जाँच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद फूड एंड सेफ़्टी एक्ट के तहत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में फूड सेफ़्टी अधिकारी योगेश गोयल, दिव्यजोत कौर और हरसिमरन कौर मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया। Ludhiana News

    सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमनदीप कौर ने कहा कि त्योहारों के मौसम में नकली घी, क्रीम और अन्य घटिया सामग्री से बने खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियां न केवल लोगों की जिÞंदगी से खिलवाड़ हैं बल्कि स्वास्थ्य प्रणाली पर भी भारी बोझ डालती हैं। उन्होंने कहा कि फूड सेफ़्टी विभाग और पुलिस मिलकर ऐसे गिरोहों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना चुके हैं।

    लोग लाइसेंस प्राप्त दुकानों से खरीदें खाद्य पदार्थ: डॉ. रमनदीप

    वहीं डॉ. रमनदीप कौर ने जनता से अपील की कि त्योहारों के दिनों में मिठाई, घी और अन्य खाद्य सामग्री हमेशा लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही खरीदें। गुणवत्ता, मानक और पैकेजिंग की जाँच करना बेहद जरूरी है। यदि किसी को भी संदिग्ध खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी मिलती है तो वह तुरंत फूड सेफ़्टी विभाग से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें:– मानसा में जेल परिसर के पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध