हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश कोरोना हराने ...

    कोरोना हराने के लिए टीका हर घर पहुंचना जरूरी : राहुल-प्रियंका

    Corona Period

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि देश के हर घर तक कोरोना टीके की पहुंच बनाने से ही महामारी पर विजय हासिल की जा सकती है लेकिन मोदी सरकार ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया और यही वजह है कि देश मे निर्मित जिस टीके की कमी की हम आज किल्लत झेल रहे है उसके लिए विदेशों से पहले ही आॅर्डर मिल रहे थे और हमारी सरकार सोती रही। श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है।

    भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 प्रतिशत की गिरावट आई। उन्होंने आगे कहा,‘मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला आॅर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया। अमेरिका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी वैक्सीन कंपनियों को बहुत पहले आॅर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।

    अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को किया सलाम

    गांधी ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सकारात्मक सोच विकसित करने सम्बंधी खबरों पर टिप्पणी करतर हुए कहा, ‘सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं उन परिवारों के साथ मजाक है जिन्होंने अपनों को खोया है और आॅक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सर डालना सकारात्मक नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर उन्होंने नर्सों को समर्पण के साथ काम करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जिस जज्बे के साथ वे जान की परवाह किये बिना मानव सेवा कर रही हैं वह समर्पण के भाव से ही सम्भव हो सकता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।