हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राष्ट्रीय सुर...

    राष्ट्रीय सुरक्षा को  गाजियाबाद में नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाओं का गठन

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: राष्ट्रीय सुरक्षा को  गाजियाबाद में नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाओं का गठन

    यह पहल नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है:ललित जायसवाल

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारत सरकार के गृह मंत्रालय और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में  दुर्गावती सभागार, विकास भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नागरिक सुरक्षा की 12 आवश्यक सेवाओं के गठन और उनके संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में गाजियाबाद जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ अभिनव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  सौरभ भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट  संतोष उपाध्याय, जिला कमांडेंट होम गार्ड और सिविल डिफेन्स के  चीफ  ललित जायसवाल मौजूद रहे। Ghaziabad News

    नागरिक सुरक्षा की 12 सेवाओं के कमान अधिकारी | Ghaziabad News

    मुख्यालय सेवा झ्र जिला मजिस्ट्रेट/नियंत्रक नागरिक सुरक्षावार्डन सेवा झ्र चीफ वार्डनहताहत सेवा झ्र मुख्य चिकित्सा अधिकारीसंचार सेवा झ्र उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षाप्रशिक्षण सेवा झ्र उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षाअग्निशमन सेवा झ्र मुख्य अग्निशमन अधिकारीकल्याणकारी सेवा झ्र मुख्य विकास अधिकारीआपूर्ति सेवा झ्र जिला पूर्ति अधिकारीबचाव सेवा झ्र अधिशासी अभियंता, पी. डब्लू. डी.डिपो एवं ट्रांसपोर्ट सेवा झ्र संभागीय परिवहन अधिकारीसाल्वेज सेवा झ्र एस. डी. एम. सदरशव निस्तारण सेवा झ्र वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

    इसके अतिरिक्त, चार आवश्यक सेवाओं के गठन की आवश्यकता पर बल दिया गया

    कानून व्यवस्था झ्र डी. सी. पी.विद्युत व्यवस्था झ्र अधिशासी अभियंताजल व्यवस्था झ्र महाप्रबंधक, जल निगमसीवर व्यवस्था झ्र महाप्रबंधक, जल निगम सैनिक कल्याण बोर्ड से भूतपूर्व सैनिकों का नामांकन:

    गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, सैनिक कल्याण बोर्ड से भूतपूर्व सैनिकों को सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के रूप में नामांकित करने हेतु पत्राचार किया जाएगा, ताकि उनके अनुभव का लाभ उठाया जा सके।

    आपात स्थिति में संसाधनों की उपलब्धता और प्रशिक्षण | Ghaziabad News

    जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में विभिन्न आपदाओं के समय उपयोग होने वाले संसाधनों की विभागवार और उद्योगों में उपलब्धता की सूची बनाने और अधिक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश दिया। सभी आपात स्थानों को चिन्हित करते हुए सूची बनाने के भी निर्देश दिए गए।

    समन्वय समिति का गठन

    सभी 12 आवश्यक सेवाओं के कमान अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में चार सक्षम पदेन सदस्यीय समन्वय समिति का गठन करने और जिलाधिकारी कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया। Ghaziabad News

    बैठक का समापन

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  सौरभ भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट  संतोष उपाध्याय, जिला कमांडेंट होम गार्ड एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अंत में, चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया। यह पहल नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

    यह भी पढ़ें:– देश की जनता भारतीय सैनिकों को वीरता व कामयाबी के लिए उनके सम्मान में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से अपनी भावना का इजहार कर रही है – कंवरपाल गुर्जर