हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गोल्डन ब्वॉय ...

    गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के स्वागत को खंडरा गाँव पलक पांवडे बिछाए तैयार

    golden boy Neeraj Chopra sachkahoon

    बन रहीं क्विंटलों मिठाईयां, बड़ी-बड़ी लगाई जा रही स्क्रीनें

    • 20 हजार से अधिक लोगों के लिए खाने का होगा प्रबंध

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव का माहौल बदला बदला सा है। एक ओर जहां गांव में बेहद खुशी का आलम है। वहीं आबोहवा में मिठाईयों की भीनी-भीनी महक बह रही है। दरअसल यह गांव अपने सपूत नीरज चोपड़ा के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिन्होंने टोक्यो ओलम्पिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर देश के लिए इतिहास रचा है।

    नीरज अब गांव और राज्य के नहीं बल्कि देश के हीरो बन गए हैं। उनके 15 अगस्त के बाद ही गांव आने की सम्भावना है, लेकिन तैयारियां अभी से शुरू हैं। गांववासी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्टेज और टैंट लगाने के आर्डर दिए जा चुके हैं। लोगों की भीड़ उमड़ने के मद्देनजर गांव में एलईडी स्क्रीन भी लगाने की भी तैयारी चल रही है। उनके आगमन पर समूचे गांव को दावत दी जाएगी और इसके लिए क्विंटलों मिठाईयां बन रही हैं। अनेक हलवाई लड्डू, गुलाब जामुन और जलेबी बनाने में जुटे हुए हैं। नीरज के आगमन पर गावंवासियों के लिए मिठाईयों के अलावा भोज की भी व्यवस्था भी गई है।

    गांव की आबादी हालांकि लगभग ढाई हजार है, लेकिन ख्रानपान की व्यवस्था लगभग 20 हजार लोगों के लिए की जा रही है। नीरज के आने पर आसपास के गांवों तथा देश के अन्य हिस्सों से भी उनके प्रशंसक भी आएंगे। परिवार की इच्छा है कि कोई भी मीठा मुंह किए और खाना खाये बिना न जाये और यह हरियाणा की समृद्ध परम्परा भी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।