हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल टोक्यों ओलंपि...

    टोक्यों ओलंपिक: हॉकी में भारत ने जापान को 5-3 से हराया, क्वाटर फाइनल में किया प्रवेश

    india-hockey-team

    नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर चुकी भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांता शर्मा ने 1-1 गोल किया। वहीं गुरजंत सिंह ने 2 गोल दागे। जापान की ओर से टनाका, वतनाबे और मुराटा कजूमा ने गोल किया। बता दें ये भारत की लगातार तीसरी जीत है। आॅस्ट्रेलिया से हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने स्पेन, अर्जेंटीना के बाद अब जापान को भी हरा दिया है। मेजबान जापान इस ओलंपिक में एक भी मैच नहीं जीत पाया। भारतीय टीम पिछले दो मैचों में जीत के बाद उत्साह और आत्मविश्वास के साथ जापान के खिलाफ उतरी। भारत की ओर से पहला गोल 13वें मिन में हरमनप्रीत सिंह ने किया।

     टोक्यो ओलंपिक में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। पीवी सिंधू ने क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागूची को 21-13, 22-20 से हरा कर मैच जीत लिया है। सिंधु लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीतने से अब सिर्फ एक जीत की दूरी पर हैं। रियो ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

    PV Sindhu

    लवलीना सेमीफाइनल में, पदक पक्का

    भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोगोर्हेंन ने शुक्रवार की चीनी ताइपे की चेन् निएन चिन को 4-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक की मुककेबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर दिया। यह इन खेलों में भारत का दूसरा पदक है और मुकेबाजी में तीसरा पदक है। इससे पहले लीजेंड बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक तथा विजेंदर सिंह ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीते थे।

    बॉक्सर लवलीना ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंची, पदक पक्का

    टोक्यो ओलंपिक में इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ऐतिहासिक रजत पदक जीता था। टोक्यो 2020 के सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना कांस्य पदक पक्का करने वाली भारतीय मुक्केबाज लवलीना को फाइनल में पहुंचने के लिए शीर्ष वरीयता प्राप्त तुर्की की मुक्केबाज बसेनाज सुमेर्नेलि का सामना करना होगा। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन बसेनाज के खिलाफ लवलीना का यह मुकाबला बुधवार 4 अगस्त कौ भारतीय समयानुसार सुबह 11.00 बजे खेला जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।