हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home खेल टोक्यो ओलंपिक...

    टोक्यो ओलंपिक: महिलाओं की मैराथन में केन्याई धाविकाओं को स्वर्ण और रजत

    Athletics Marathon

    टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में महिलाओं की मैराथन केन्याई धाविकाओं के नाम रही। स्पर्धा के स्वर्ण और रजत पदक दोनों केन्या को गए। केन्याई मैराथन धाविका पेरेस जेपचिचिर ने यहां शुक्रवार को मैराथन में जहां अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय दो घंटे 27 मिनट 20 सेकेंड के साथ स्वर्ण अपने नाम किया तो वहीं उनकी हमवतन और विश्व रिकॉर्ड धारक ब्रिगिड कोस्गेई ने दो घंटे 27 मिनट 36 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता। ब्रिगिड का भी यह सीजन बेस्ट प्रदर्शन रहा, लेकिन वह अपने विश्व रिकॉर्ड से काफी दूर रह गईं।

    वहीं पहली बार मैराथन में हिस्सा ले रहीं अमेरिका की लंबी दूरी की धाविका मौली सीडेल भी अपना सीजन बेस्ट समय देने में कामयाब रहीं। दो घंटे 27 मिनट 46 सेकेंड में मैराथन पूरी करके मौली ने कांस्य पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि महिलाओं की 42.195 किमी की मैराथन दौड़ साप्पोरो केओडोरी पार्क में शुरू और समाप्त हुई। पार्क के चारों ओर दो लैप दौड़ने के बाद धावक तीन-लूप दौड़ मार्ग से गुजरे। पुरुषों की मैराथन कल रविवार को यहीं पर आयोजित की जाएगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।