हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दिन-दिहाड़े व्...

    दिन-दिहाड़े व्यापारी पर हमला, लूटी कार

    • वेसबाल के बैट से वार कर किया घायल
    • कार चालक पर जताया जा रहा संदेह, दो दिन से फरार, मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा

    रामपुरा फूल। (सच कहूँ/अमित गर्ग) मोड़ मंडी में एक आढ़ती से हथियारों के बल पर पांच लाख रुपए की लूट के चौबीस घंटे के भीतर शनिवार सुबह जिले के रामपुरा फूल में लुटेरे आढ़ती पुरषोत्तम लाल के घर में घुसकर उसकी क्रेटा कार छीनकर फरार हो गए। लुटेरों ने आढ़ती के सिर पर वेसबाल के बैट से वार कर उसे घायल कर दिया था। उसके चीखने की आवाजें सुन आसपास स्थित घरों के लोगों ने उसे तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने आढ़ती की कार के चालक पर संदेह जताया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय रायल एस्टेट कॉलोनी निवासी पुरषोत्तम रोजाना की तरह शनिवार सुबह छह बजे के करीब सैर करने के लिए घर के मेन गेट पर पहुंचे थे। इस दौरान गार्ड रुम में घात लगाकर बैठे चार अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। नकदी तथा अन्य कीमती सामान ले जाने की नीयत से हमलावर उन्हें घसीटकर घर के अंदर ले जाने लगे।

    यह भी पढ़ें:– संगीत नाटक के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कारों के लिए किए 102 नाम घोषित

    विरोध करने पर हमलावरों ने उनके सिर पर वेसबाल बैट मारकर उन्हें घायल कर दिया। पुरषोत्तम लाल के चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग एकत्र होने लगे। उन्हें देख हमलावर पुरषोत्तम लाल की क्रेटा कार लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अशवंत सिंह तथा थाना सिटी रामपुरा के प्रभारी अमृतपाल सिंह मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरु की। घटना को लेकर शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुरषोतम लाल का बेटा अपनी पत्नी के साथ वृंदावन धाम की यात्रा पर गया हुआ है। जिसके चलते घटना के समय पुरषोतम लाल तथा उनकी पत्नी ही घर पर थे।

    डीएसपी अशवंत सिंह ने पुरषोत्म लाल की कार के चालक पर संदेह जताते हुए कहा कि शुक्रवार शाम को पुरषोत्तम लाल को घर छोड़े के बाद चालक का मोबाइल स्विच आॅफ आ रहा है। वह अपने घर से भी गायब है। पुलिस की विभिन्न टीमें उसके घर तथा अन्य स्थानों पर छापामारी कर रही हैं। डीएसपी ने बताया कि हमलावरों के पास एक तलवार, एक किरच तथा एक वेसबाल बैट थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here