हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश देश के व्यापा...

    देश के व्यापारी आज हड़ताल पर, ट्रांसपोर्टरों का चक्का जाम

    Traders Strike

    नई दिल्ली। देशभर के व्यापारिक और परिवहन संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया हुआ है। बंद के चलते जहां दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। वहीं परिवहन संगठनों का भी चक्का जाम है। ये बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका है, जो रात 8 बजे तक चलेगा। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी नियमों की समीक्षा की मांग करते हुए इस बंद का आह्वान किया है। गौरतलब है कि हाल ही में जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट में किए गए संशोधन किए गए हैं, जिनका ये संगठन विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये संशोधन व्यापार के प्रतिकूल हैं। परिवहन संगठन बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बंद के तहत देशभर के बाजार बंद हैं और कोई भी व्यापारिक गतिविधियां नहीं हो रही।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।