हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इटावा में पूर...

    इटावा में पूर्व सभासद के भाई की हत्या

    murder

    इटावा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के कोतवाली इलाके में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सभासद के भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मोहल्ला कबीरगंज में वीरवार देर रात पूर्व सभासद विमल वर्मा के भाई जितेन्द्र उर्फ मोनू (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह मोटर साइकिल से अपने घर आ रहा था। बीच रास्ते में करीब सात बदमाशों ने उसे घेर कर गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से कई खाली खोखे बरामद किए गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने ब्लड सैम्पल लेने के साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए। मृतक की पत्नी प्राची ने मोहल्ले के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

    उसने बताया कि रात करीब 10 बजे मोनू बाइक लेकर घर की तरफ आ रहा था कि घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित गली के मोड़ पर घात लगाए खड़े हमलावरों ने उसे घेर लिया और बाइक रुकवाकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई राउंड की गई फायरिंग में मोनू के तीन गोलियां लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। मृतक की पत्नी ने कहा कि हत्या के पीछे मोहल्ले के ही एक परिवार का हाथ है, जिनसे पालिका चुनाव को लेकर रंजिश पहले से चल रही थी। इससे पूर्व भी यही हमलावर उसके पति पर जान लेने की कोशिश कर चुके हैं। पूर्व सभासद अनिल वर्मा ने बताया कि उनका भाई सभासद के आगामी चुनाव के लिए तैयारी कर रहा था, जिसको लेकर कुछ लोग रंजिश मान रहे थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।