हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home सरसा ईमेल से न भेज...

    ईमेल से न भेजे बैंक खाते की गोपनीय जानकारी: धर्मचंद

    Sirsa News
    सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते यातायात थाना प्रभारी धर्मचंद। छाया: सुशील कुमार

    यातायात प्रभारी ने सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को साइबर क्राइम के बारे किया जागरूक

    • फिशिंग हैकर्स, नकली वेबसाइट व ईमेल से होने वाली धोखाधड़ी से किया सचेत | Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। साइबर क्राइम (Cyber Crime) बारे जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिला यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मचंद सोमवार को सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल (सीनियर विंग) सरसा में पहुंचे और स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम बारे विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व स्कूल में पहुंचने पर यातायात थाना प्रभारी का स्कूल के प्रिंसीपल अजय धमीजा द्वारा बुक्के देकर स्वागत किया गया।

    यातायात थाना प्रभारी धर्मचंद ने स्कूली बच्चों को फिशिंग अलर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार मछली पकड़ने के लिये कांटे में चारा लगाकर डाला जाता है और चारा खाने के लालच या धोखे में आकर मछली कांटें में फंस जाती है, ठीक उसी प्रकार फिशिंग द्वारा आपकी निजी जानकारी को धोखेबाजी के माध्यम से चुरा लेते हैं और उसका गलत उपयोग करते हैं। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आप किसी भी वेब लिंक या ग्रुप पर क्लिक करने से पहले उसके सोर्स को जरूर वेरिफाई कर लें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से आपके अकाउंट पर हमेशा हैकिंग का खतरा रहता है।

    यातायात थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों से कहा कि अगर आप अपने पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको इंटरनेट पर इन्हें शेयर करने से बचना होगा। किसी इमेल के साथ आए अटैचमेंट को डाउनलोड करने से पहले एक बार उसकी जांच अवश्य कर लें। क्योंकि कई बार साइबर ठग ऐसे ही मेल के जरिए आपके अकाउंट में सेंध लगाते हैं। यातायात थाना प्रभारी ने आगे कहा कि पब्लिक कम्प्यूटर जैसे साइबर कैफे, ई-लाइब्रेरी आदि में इंटरनेट का इस्तेमाल करने पर आप बड़ी आसानी से साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं, इसलिए खुले में नेटवर्क का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– बठिंडा से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरु

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here