हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railways: ट्रेनें रद्द, अपनी ट्रेन देखें!

    Railway News
    Railway News: किसान एक्सप्रेस में दिल्ली जाना हुआ महंगा, ट्रेनों में किराया बढ़ा

    Indian Railways: अम्बाला। उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर झाखल-धुरी रेलखण्ड के मध्य छाजली रेलवे स्टेषन पर साईडिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

    • नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
    • रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रीशड्यूल रहेगी

    आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) | Indian Railways

    1. गाडी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 28.10.23 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा धुरी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा धुरी-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

    2. गाडी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 28.10.23 को हिसार के स्थान पर धुरी स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-धुरी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

    3. गाडी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 28.10.23 को चूरू से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा जाखल स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जाखल-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

    4. गाडी संख्या 04746, लुधियाना- हिसार रेलसेवा दिनांक 28.10.23 को लुधियाना के स्थान पर जाखल स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा लुधियाना-जाखल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

    रीशड्यूल रेलसेवाएं  | Indian Railways

    1. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.10.23 व 27.10.23 को लुधियाना से निर्धारित समय 14.45 बजे के स्थान पर 40 मिनट देरी से 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।

    2. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.10.23 को लुधियाना से निर्धारित समय 14.45 बजे के स्थान पर 01 घंटे 15 मिनट देरी से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी।

    3. गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.10.23 को सिरसा से निर्धारित समय 13.15 बजे के स्थान पर 45 मिनट देरी से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी।

    हिसार–उदयपुर (एक तरफा) स्पेशल रेल सेवा का संचालन | Indian Railways

    वाया भिवानी, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, अजमेर, भीलवाड़ा होगा संचालन

    रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार–उदयपुर स्पेशल (एक तरफा) रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04707, हिसार–उदयपुर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 22.10.23, रविवार को हिसार से 03.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 19.25 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सतरोड़, हांसी, भवानी खेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, माउंडा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, मावली व राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड श्रेणी डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

    यह भी पढ़ें:– नमो भारत ट्रेन बदलते भारत की झलक : मोदी 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here