डबवाली Dabwali (सच कहूँ/सुभाष)। नेत्रदानी व शरीरदानी सचखंडवासी आशा रानी इन्सां जो बीते बुधवार अपनी सांसों रूपी पूंजी पूरी कर मालिक की गोद में सचखंड जा विराजी। उनके निमित्त श्रद्धांजलि स्वरूप नामचर्चा का आयोजन एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र डबवाली में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत, परिवारजन व रिश्तेदारों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sirsa News
नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने विनती का शब्द बोलकर की। इसके पश्चात कविराज भाइयों ने नाम प्रथाए व चेतावनी प्रथाए शब्द गाकर गुरु महिमा का गुणगान किया। इस दौरान सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि आशा रानी इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम की अनमोल दात प्राप्त कर अपना पूरा जीवन मानवता भलाई के कार्यों में समर्पित किया और अपने परिवार को भी डेरा सच्चा सौदा से जोड़कर सेवा के मार्ग पर प्रेरित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक डबवाली कमेटी की ओर से परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं परिवार की ओर से मानवता भलाई का कार्य करते हुए सात अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन भी वितरित किया गया। नामचर्चा में परिवारजन, रिश्तेदार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी, गांवों व शहर की सच्ची प्रेमी समितियां तथा बड़ी संख्या में साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक शिरकत की। Sirsa News















