हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विश्वकर्मा रत...

    विश्वकर्मा रत्न डॉ. त्रिलोक चन्द ने CM गहलोत को भेंट की प्रतिमा

    Hanumangarh News

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को की भेंट

    हनुमानगढ़। नोहर तहसील के गांव ढंढेला निवासी विश्व रिकॉर्ड होल्डर, विश्वकर्मा रत्न डॉ. त्रिलोक चन्द सुथार (माण्डण) ने मुख्यमंत्री हाउस में मुख्यमंत्री के पिता लक्ष्मण सिंह गहलोत की काष्ठ प्रतिमा बना कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेंट की। यह मूर्ति सागवान की लकड़ी से बनी है। इस मूर्ति की लम्बाई 30 इंच व चौड़ाई 24 इंच है। इसमें किसी प्रकार का जोड़ नहीं है। यह मूर्ति स्टैंड व दीवारी रूप में उपयोग ली जा सकती है जिसमें हर डिजाइन की फोल्डिंग है। यह मूर्ति बनाने में करीब 40 दिन लगे हैं जो बेहतरीन लंकार से सजाई गई है। डॉ. त्रिलोक चन्द का कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ 40 मिनट की कला चर्चा हुई।

    इसमें मुख्यमंत्री का एक आश्चर्यजनक प्रश्न था कि इस प्रतिमा को बनाने के बारे में विचार कैसे आया। मुख्यमंत्री ने काष्ठ कला की प्रशंसा करते हुए कहा कि काष्ठ प्रतिमा भेंट करने वाले वे पहले आर्टिस्ट हैं। इस मौके पर जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराम पारासर ने बताया कि काष्ठ कला को बढ़ावा मिलेगा। नोहर कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सुथार ने काष्ठ कला बोर्ड का गठन करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। प्रतिमा भेंट करने के दौरान रावतसर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष सोहन लदोइया, नोहर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष अमरसिंह सुथार भी मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here