हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सालासर पैदल ज...

    सालासर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, दो की मौत, दो घायल

    Hoshiarpur Accident
    Hoshiarpur Accident : हादसे में दो की मौत, एक घायल

    रावतसर के गांव बरमसर के पास मेगा हाइवे पर हादसा | Hanumangarh News

    • मृतक हरियाणा के ऐलनाबाद क्षेत्र के निवासी | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मेगा हाइवे सरदारशहर रोड पर गांव बरमसर के पास शनिवार को सालासर पैदल जा रहे चार श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व घायल श्रद्धालु हरियाणा के ऐलनाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ ट्रक आगे चल रहे डम्पर से टकरा कर पलट गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रावतसर के राजकीय अस्पताल से जिला अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। Hanumangarh News

    जानकारी के अनुसार प्रहलाद (45) पुत्र हरफूल जाट, मनोज (38) पुत्र हरफूल जाट, मनजीत पुत्र रामदयाल तथा विक्रम सिंह पुत्र रामकुमार सभी निवासी गांव नीमला, ऐलनाबाद हरियाणा अपने गांव से सालासर पैदल धोक लगाने जा रहे थे। वे शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब गांव बरमसर के पास पहुंचे तो पीछे से आया ट्रक उनको कुचलता हुआ आगे चल रहे डम्पर से टकरा कर पलट गया। Hanumangarh News

    हादसे में पैदल यात्री प्रहलाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनोज, मनजीत व विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको आसपास के लोगों ने संभाला तथा पुलिस की मदद से स्थानीय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सडक़ से हटाकर यातायात सुचारू कराया। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– महिला एवं पुरूष कॉन्स्टेबल चार हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here