हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा सड़क ह...

    हरियाणा सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, 50 घायल

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद जिले में जुलाना के निकट जींद रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवेली होटल के पास आज सुबह रोडवेज बस तथा ट्रक के बीच भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई तथा बस में सवार 50 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जुलाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने 20 लोगों की गंभीर हालत देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया है।

    यह भी पढ़ें:– ISRO ने रचा इतिहास: अंतरिक्ष में हुई कई नैनो सैटेलाइट्स की एंट्री

    क्या है मामला

    सूचना मिलने पर डीसी तथा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह जींद से रोडवेज की बस गुड़गांव के लिए निकली थी। जैसे ही बस जुलाना के निकट जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर हवेली होटल के पास बस पहुंची तो वन वे होने के कारण ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते बस में सवार बच्चे, अध्यापक तथा अन्य यात्री घायल हो गए। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here