हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पिकअप आगे आने...

    पिकअप आगे आने से दो बाईक चालक भिड़े

    Abohar News
    दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट किया रैफर

    दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट किया रैफर | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव धरांगवाला के निकट आज सुबह दो बाईक चालक एक पिकअप (Pickup) के रास्ते में आने से आपस में इतनी बुरी तरह से टकराए कि दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट रैफर करना पड़ा। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रामेशवर पुत्र बनवारी लाल निवासी धरांगवाला आयु करीब 50 साल अपने बाईक पर अबोहर आ रहा था जबकि गांव कुहाड़ियांवाली निवासी अजय कुमार पुत्र अमरीक सिंह अपनी बहन को पेपर दिलवाने के लिए बाईक पर अबोहर ला रहा था कि जब वे धरांगवाला के निकट पहुंचे तो एक पिकअप आने से दोनों तेजगति से एक-दूसरे में टकरा गए। जबकि लड़की बाल-बाल बच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना घायलों के परिजनों को दी जिन्होंने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रैफर कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें:– नशीली टेबलेट व नशीले इंजेक्शन सहित अधेड़ गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here