हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More

    अमेरिका में तूफान के कारण दो की मौत कई घायल

    Hurricane

    वाशिंगटन 04 मार्च (एजेंसी)

    अमेरिका के दक्षिणी राज्य अलबामा और जॉर्जिया में आयी जबर्दस्त तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए। मौसम संबंधी एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य ली काउंटी और अलबामा में रविवार अपराह्न तेज तूफान आयी। बर्मिंघम में अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने रविवार अपराह्न 2:09 बजे तूफान संबंधी चेतावनी जारी की।

    स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह अलबामा और जॉर्जिया में रविवार दोपहर को आयी कई तूफानों में से एक था। पूरे इलाके में घरों, इमारतों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण क्षेत्र में एक सेल फोन टॉवर गिर गया। विनाशकारी तूफान प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार को मौसम के शुष्क होने का अनुमान है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।