हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    फ्री आंखों के कैंप में 252 मरीजों की की जांच

    Free Eye Checkup Camp

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत)। दिल्ली मार्ग पर स्थित लाला जय नारायण धर्मशाला में निःशुल्क आँखों की जाँच व आप्रेशन कैम्प (Free Eye Checkup Camp) का आयोजन किया गया। जिसमें 252 मरीजों की फ्री आंखों की जांच की गई। ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति सोनीपत के सौजन्य से वीरवार को निःशुल्क नेत्र जाँच व ऑपरेशन कैम्प का आयोजन लाला जय नारायण धर्मशाला में आयोजित किया गया। संयोजक नीरज गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि कैंप में लगभग 252 मरीजों की फ्री आंखों की जांच की गई।

    (Free Eye Checkup Camp) जिसमें अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा 60 मरीजों को दिल्ली इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन करवाने का सुझाव दिया। 31 मरीज आज गुरुग्राम जाएगें बाकी 29 मरीज परसो गुरुग्राम अस्पताल जाएगें। कैंप में मोतियाबिंद की जांच, आंखों की सामान्य बीमारियों की जांच व मुफ्त दवाई का प्रबंधन आयोजन समिति के द्वारा किया गया। नीरज गुप्ता ने बताया कि हर महीने के पहले वीरवार को शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत के हिसाब से सहायता की जाती है। सभी सेवकों के सहयोग से आज का कैंप बहुत अच्छी तरह से संपन्न हुआ। इसके अलावा आंखों की रोशनी को बनाए रखने, आंखों को किसी भी चोट से बचाने और आंखों की सुरक्षा को लेकर जानकारी व सलाह मरीजों को दी गई। Kharkhoda News

    मोतियाबिंद के मरीजों को गुरुग्राम इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल तक लाने ले जाने रहने खाने की सुविधा समिति के द्वारा निशुल्क दी जाती है। इस अवसर पर राजू कोच द्वारा मुफ्त न्यूरो थैरेपी कैम्प लगाया गया। इस मौके पर टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरीप्रकाश गर्ग,पवन सिगंला,अमित सिगंला,पंकज गुप्ता,नीरज गुप्ता,पुष्पेश गर्ग, मोनू सैनी हंसराज,अनुराग,श्री भगवान पांचाल, पीयुष गुप्ता,लक्ष्य गुप्ता,राजीव जुनेजा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार,अमीचन्द फौजी, दीपू हलवाई, नवीन दहिया,सज्जन सैनी,संजय गर्ग,एडवोकेट शिवम अग्रवाल व ठाकुर जी की रसोई की समस्त टीम के साथ-साथ समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें। Free Eye Checkup Camp

    यह भी पढ़ें:– एचआरएमएस के फेर में उलझी हरियाणा के कर्मचारियों की एसीपी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here