हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो साल के बच्...

    दो साल के बच्चे ने बनाया विश्व रिकार्ड

    अमतृसर (सच कहूँ न्यूज)। अमृतसर में जन्में तन्मय नारंग ने एक साल आठ महीने की उम्र में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस छोटी सी उम्र में तन्मय 195 देशों झंडों की पहचान कर सकता है। इससे पहले बालाघाट के अनुनय गडपाले ने एक साल सात महीनों की आयु में दस देशों तथा तेलंगाना के तक्षिका हरी ने दो साल पांच महीनों की आयु में एक मिनट में 69 देशों के झंडों की पहचान की थी।

    यह भी पढ़ें:– आम आदमी को तीन सौ यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली : धारीवाल

    क्या है मामला

    तन्मय नारंग की माता हिना नारंग ने सोमवार को बताया कि तन्मय करीब एक साल चार महीने का था जब उसे ब्रेन डेवलपमेंट गेम्स दिए गए। इसमें फ्लैग कार्ड उनका फेवरेट बन गया। अपने माता-पिता के साथ बैठकर, वह हमेशा इन कार्डों को अपने हाथ में रखता था और उन्हें जानने की कोशिश करता था। तन्मय अब ??दो साल का है और उसे कुछ दिन पहले वर्ल्ड वाइड बुक आॅफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट, मेडल और कैटलॉग मिला है।

    नारंग ने बताया कि वे तन्मय को टीकाकरण के लिए डॉक्टर के पास ले गए। इस बीच जब डॉक्टर को पता चला कि तन्मय 195 देशों के झंडों की पहचान कर सकता है, तो उन्होंने विभिन्न विश्व रिकॉर्डों में भेजने के लिए कहा। इसके बाद उनके पिता निशांत नारंग और हिना नारंग ने सितंबर 2022 को वर्ल्ड वाइड बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में एंट्री की। सितंबर 2022 में तन्मय एक साल आठ महीने का था जब उनकी एंट्री वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजी गई थी। इसके बाद उन्हें नियम पुस्तिका भेजी गई। जिसके आधार पर तन्मय की पूरी घटना दर्ज की गई। इसका सबूत भेजा गया है।

    करीब चार महीने बाद अब उनका सर्टिफिकेट, मेडल, कैटलॉग और गिफ्ट आ चुका है। तन्मय की नई-नई चीजें सीखने की ललक बढ़ती जा रही है। अब तन्मय 100 देशों के नक्शेरे, दुनिया के अजूबे और मशहूर लोगों को पहचान सकता है। साथ ही फूलों के प्रकार, सात महाद्वीप आदि भी सीख रहा है। डॉक्टर्स का भी मानना ??है कि दो साल की उम्र में ही तन्मय को 5-6 साल के बच्चे का ज्ञान हो रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here