हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब निहालखेड़ा के ...

    निहालखेड़ा के निकट अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, मां की मौत, बेटा घायल

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) गांव निहालखेड़ा के पास मंगलवार को दोपहर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर हादसाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार मां-बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया जहां ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें:–  लुधियाना में होजरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन की मौत

    मिली जानकारी के अनुसार लंबी जिले के गांव अधियाणा निवासी परमजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह व उसका बेटा चरणजीत आयु करीब 26 साल आज कार में सवार होकर फाजिल्का की ओर से आ रहे थे कि निहालखेड़ा के निकट किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां परमजीत कौर की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here