हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पूर्व चेयरमैन...

    पूर्व चेयरमैन की कार पर अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव

    बाल बाल बचे कार सवार, इलाके में दहशत

    सहारनपुर (सच कहूँ न्यूज़/तारिक़ सिद्दीक़ी) रामपुर मनिहारान अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर दौड़ रही दो कारों पर पथराव कर दिया। जिसमे हरियाणा के लोगों की कार व पूर्व चेयरमैन की स्कॉर्पियो के शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने कांबिंग की लेकिन कोई बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा। घटना रविवार देर रात की है। रामपुर से तीन किलोमीटर दूर गांव हरडेकी के पास रात्रि में करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र के कुछ लोग अपनी डिजायर कार से रामपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह हरडेकी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार पर ईंटों का पथराव हुआ। जिससे उनकी कार के शीशे टूट गए। कार में बैठे एक व्यक्ति के कान पर चोट लगने से वह घायल हो गया।

    यह भी पढ़ें:– मनीष सिसोदिया को 5 दिन की सीबीआई रिमांड

    कार चालकों ने खतरा भापते हुए कार को नहीं रोका। इस घटना के कुछ देर बाद ही कस्बे के भाजपा नेता व पूर्व चेयपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी उत्तराखंड के रुड़की से शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही गांव वह हरडेकी के निकट पहुंचे तो उनकी स्कॉर्पियो पर भी अज्ञात बदमाशों ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में प्रदीप चौधरी व ड्राइवर राजेन्द्र बाल-बाल बच गए। जबकि उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। अचानक हुए हमले से हड़कम्प मच गया। गाड़ी की रफ्तार बढाकर वे कोतवाली पहुंचे तो घटना का शिकार हरियाणा का परिवार भी कोतवाली पर खड़ा था। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुचीं ओर बदमाशो की तलाश में कॉम्बिंग की गई।लेकिन कोई सफलता नही मिल सकी। पुलिस बदमाशो की तलाश को आसपास के सीसीटीवी कैमरों को तलाश रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here