हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    ‘पूज्य गुरु जी पर ‘अटूट विश्वास’ था है और हमेशा रहेगा

    फूड बैंक से 10 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

    कैलारस (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कैलारस (मध्य प्रदेश) नामचर्चाघर में आयोजित नामचर्चा के दौरान बढ़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत कर गुरु महिमा का गुणगान किया। इससे पूर्व नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया। नामचर्चा के दौरान फूड बंैक से 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया।

    इस मौके पर ब्लॉक के जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। जिस पर चलते हुए आज भी साध-संगत मानवता भलाई के कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया चाहे जो भी कहे हमारा विश्वास अपने सतगुरु पर अटूट था, है और आगे भी हमेशा रहेगा। इस अवसर पर साध-संगत ने एक स्वर में पावन नारा लगाते हुए कहा कि हमारे विश्वास को कोई नहीं तोड़ सकता। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने 135 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प भी किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।