हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी : ट्रक स...

    यूपी : ट्रक से टकराई ट्रेन, चार की मौत

    Train Truck Collision

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक रेलवे क्रॉसिंग पर वीरवार सुबह एक ट्रक से 05012 अप चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के टकराने से ट्रक में चार लोगों की मौत हो गई। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने यहां बताया कि मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत बिलपुर-मिरानपुर कटरा स्टेशनों के बीच 05012 अप चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस रेलवे समपार संख्या जी-343ए पर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे ट्रक में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रेन में सवार करीब 850 यात्रियों में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    लेकिन टक्कर के बाद ट्रेन के कुछ कोच पटरी से उतर गये, जिससे अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बाधित हुआ है। इस दुर्घटना के कारण कम से कम 18 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिनमें आठ मालगाड़ियां शामिल हैं। ट्रैक को यातायात के लिए खोलने का काम शुरू हो गया है। कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उच्चाधिकारियों की एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो कुछ दिनों में अपनी रिपार्ट देगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।