हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुवि कुलपति न...

    कुवि कुलपति ने रत्नावली पोस्टर किया रिलीज

    • 28 से 31 अक्टूबर तक होगा केयू में रत्नावली का आयोजन

    • 32 विधाओं में कलाकार देंगे प्रस्तुति

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा दिवस पर 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली रत्नावली महोत्सव का पोस्टर को रिलीज किया। इस मौके पर बोलते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति से भारत की पहचान है। इस पावन धरा के कण-कण में सांस्कृतिक विरासत को देखा जा सकता है। इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का राज्य स्तरीय रत्नावली उत्सव बखूबी कर रहा है। इस उत्सव से युवा पीढ़ी को संस्कार और हरियाणा की संस्कृति का ज्ञान मिल रहा है। इस पोस्टर को हरियाणा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को आमंत्रण देने के लिए आंमत्रण पत्र के रूप में भेजा जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– ट्रिपल जंप में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का हरप्रीत सिंह ने मारी बाजी

    युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस समारोह में हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के 3 हजार से अधिक कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और जिन 32 विधाओं पर कलाकार प्रस्तुति देंगे। पूनिया ने बताया कि रत्नावली में इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र रागनी प्रतियोगिता (प्रोफेशनल), हरियाणवी हास्यकवि सम्मेलन व हरियाणवी संगीत होंगे जिसमें इस क्षेत्र के जाने माने मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here