हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Dussehra 2023 Date: अक्टूबर में इस दिन मनाई जायेगी विजयदशमी, जानें दशहरे का इतिहास और महत्व

    Dussehra 2023 Date
    Dussehra 2023 Date: अक्टूबर में इस दिन मनाई जायेगी विजयदशमी, जानें दशहरों का इतिहास और महत्व

    Dussehra 2023 Date: शहरा या विजयादशमी के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दरअसल दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, और भगवान श्रीराम ने भी इसी दिन रावण का वध किया था। यह त्योहार हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। तो इस लेख में आज हम आपको बताएंगे की इस साल दशहरा का त्योहार कब और किस दिन मनाया जाएगा।

    How to Make Dry Fruits Powder: कमजोरी, थकान दूर करने का एक अचूक मंत्र, इस पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से होगी छूमंतर!

    कब मनाया जाएगा दशहरा? Dussehra 2023 Date

    दशहरा पर रावण दहन के लिए प्रदोष काल मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर की शाम 5:44 मिनट से शुरू होकर 24 अक्टूबर को दोपहर 3:14 मिनट तक रहेंगी। पंचांग के अनुसार इस साल विजयदशमी का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन शाम को 6:35 से लेकर 8:30 के बीच में रावण दहन किया जाएगा।

    शस्त्र पूजन मुहूर्त

    दशहरा से एक दिन पहले शस्त्र पूजन किया जाता है, भगवान राम ने भी रावण का वध करने से पहले देवी दुर्गा और शस्त्र का पूजन किया था। दशहरे पर विजय मुहूर्त पूजन के लिए श्रेष्ठ है। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2:04 से दोपहर 2:49 मिनट तक रहेगा। दशहरे पर शस्त्र पूजन 23 अक्टूबर दोपहर 1:58 से दोपहर 2:43 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

    दशहरे का महत्त्व

    दशहरा जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है, यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आता है। विजयदशमी यानी दशहरा नवरात्रि खत्म होने के अगले दिन मनाया जाता है दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले 9 दिनों तक मां दुर्गा की उपासना की थीं और 10वें दिन रावण का वध कर दिया था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here