हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब विनोद घई को ल...

    विनोद घई को लेकर नहीं कोई विवाद, घई ही होंगे एजी, मिलेगी सिफारिश मुक्त टीम

    Bhagwant Mann

     सीएम भगवंत मान ने किया स्पष्ट, विपक्षी कुझ भी कहें, विनोद घई काबिल सीनियर वकील

    सच कहूँँ/अश्वनी चावला
    चंडीगढ़। पंजाब के सीनियर वकील विनोद घई को लेकर सरकार में कुझ भी विवाद नहीं है और विनोद घई ही पंजाब के अगले एडवोकेट जरनल होंगे। उनको लेकर सरकार बिल्कुल साफ और स्पष्ट है। विपक्षियों द्वारा भले ही जितना मर्जी विरोध किया जाए लेकिन Vinod Ghai के मामले में अब सरकार पीछे हटने वाली नहीं है। यह स्थिति खुद सीएम भगवंत मान ने साफ कर दी है। वीरवार को भगवंत मान ने इस मामले में कहा कि विनोद घई पंजाब के काबिल सीनियर वकील हैं। वह अब पंजाब सरकार द्वारा अदालतों में धड़ल्ले से अपना पक्ष रखेेंगे और पंजाब सरकार को जिताने की कोशिश करेंगे। विनोद घई को लेकर कोई भी संदेह नहीं है और वह ही अगले एडवोकेट जरनल बनाए जा रहे हैं। भगवंत मान ने यहां यह भी कहा कि विनोद घई को सिफारिश मुक्त वकीलोंं की टीम दी जाएगी और इस टीम को भी खुद ही विनोद घई तैयार करेंगे ताकि अदालतोंं में केस लड़ने के लिए दिल्ली से वकील बुलाने की जरूरत महसूस न हो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here