हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    RCB vs PBKS IPL 2025 Final: जीतने के बाद भावुक हुए विराट ने कर दे ये बड़ी घोषणा!

    IPL 2025 Final
    RCB vs PBKS IPL 2025 Final: जीतने के बाद भावुक हुए विराट ने कर दे ये बड़ी घोषणा!

    RCB vs PBKS IPL 2025 Final: अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 18 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस गौरवशाली क्षण के बाद टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) भावुक हो गए और घोषणा की कि यह जीत केवल टीम की नहीं, बल्कि उन सभी प्रशंसकों की भी है जो वर्षों से इस सफर का हिस्सा रहे हैं। IPL 2025 Final

    जीत जितनी हमारी टीम की है उतनी ही हमारे फैंस की है : विराट कोहली

    विराट ने कहा, “इन 18 वर्षों में मैंने अपनी पूरी ऊर्जा, अपना सर्वश्रेष्ठ खेल और अनुभव इस टीम को समर्पित किया है। हर सत्र में हम ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरे और हर बार अपना सब कुछ झोंक दिया। आज जब वह सपना सच हुआ है, तो इसे शब्दों में बयां कर पाना कठिन है। जैसे ही अंतिम गेंद डाली गई, मैं भावनाओं में बह गया।”

    उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ एक टूर्नामेंट की जीत नहीं है, यह एक युग का अंत है – मेरे लिए, इस टीम के लिए और हमारे सभी समर्थकों के लिए। मैंने हमेशा आरसीबी को अपना घर माना है। इस टीम के साथ मेरा रिश्ता केवल पेशेवर नहीं, बल्कि आत्मीय है।” IPL 2025 Final

    अपने पुराने साथी एबी डिविलियर्स को याद करते हुए विराट ने कहा, “एबी इस टीम की आत्मा रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि यह जीत उतनी ही तुम्हारी भी है जितनी हमारी। वह भले ही रिटायर हो चुके हों, लेकिन उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं चाहता हूं कि वे हमारे साथ इस जीत का जश्न मनाएं।”

    टीम के प्रति अपनी निष्ठा को लेकर विराट बोले, “कई अवसरों पर मेरे सामने अन्य विकल्प भी आए, लेकिन मेरा दिल हमेशा आरसीबी के साथ रहा। यह टूर्नामेंट मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन मैं हर बार कुछ नया करने की कोशिश करता रहा। आज, मैं संतोष की भावना के साथ चैन की नींद ले सकूंगा।” IPL 2025 Final

    उन्होंने यह भी कहा, “हमारी टीम पर शुरू में सवाल उठे, खासकर नीलामी के समय, लेकिन हमें अपनी रणनीति और खिलाड़ियों पर भरोसा था। कोचिंग स्टाफ, प्रबंधन और खिलाड़ियों – सभी ने अपना सर्वोत्तम दिया।” टीम सदस्य जितेश शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, “मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं ढाल सकता। विराट भाई ने इस पल के लिए 18 साल का इंतजार किया, और मैं उनके लिए बेहद खुश हूं। जब आप किसी और के लिए खेलते हैं, तो जीत का स्वाद और भी मधुर हो जाता है।”

    टीम के मेंटर दिनेश कार्तिक ने कहा, “यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि 18 साल की मेहनत का फल है। कोहली, एबी, और पूरी टीम ने हर साल दिल से कोशिश की। एंडी फ्लावर जैसे अनुभवी कोच और मो बोबाट जैसे योजनाकारों ने हमें सही दिशा दी। यह जीत पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।”

    सलामी बल्लेबाज़ फिल सॉल्ट ने कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे अविस्मरणीय क्षण है। मैं बहुत उत्साहित हूं और आज की रात शायद नींद भी नहीं आएगी। हमारी टीम को देशभर से जबरदस्त समर्थन मिला और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही।” तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड ने कहा, “190 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी रणनीति और संयम ने हमें सफलता दिलाई। विराट कोहली के लिए यह जीत विशेष है, क्योंकि उन्होंने टीम के साथ लंबा सफर तय किया है।”

    अन्य गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने कहा, “हम जानते थे कि पिच आसान नहीं होगी, और 190 का स्कोर सामान्य से अधिक था। क्रुणाल पंड्या की गेंदबाज़ी ने खेल का रुख हमारे पक्ष में मोड़ दिया। हमने गेंद की गति में विविधता लाकर विपक्ष को परेशान किया और यही निर्णायक साबित हुआ।” IPL 2025 Final

    IPL Final 2025: 18 साल का इंतजार खत्म हुआ,18 नंबर की जर्सी वाले विराट कोहली का सपना आखिरकार पूरा हुआ…