हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    मकर सक्रांति पर्व पर 30 जरूरतमंद परिवारों को बाटे गर्म वस्त्र

    Humanity

    जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करना इन्सान की सबसे बड़ी सेवा: भजन लाल

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव सादेवाला में भजन लाल निमिवाल ने अपने परिवार की ओर से मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर स्टेट हाईवे 32 पर स्थित सादेवाला ईंट भट्ठे पर 30 जरूरतमंद मजदूर परिवारों को गर्म वस्त्र व कम्बल वितरण किए। जानकारी देते हुए भजन लाल ने कहा कि हम सभी लोगों को संगठित होकर समाज के उस वर्ग की सहायता करनी चाहिए जिसको सहायता और सहयोग की सबसे ज्यादा जरूरत हो। (Sirsa News)

    आर्थिक रूप से अति जरूरतमंदों परिवारों में सामाजिक सेवा और सहायता करना ही इन्सान की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि उन्हें ये सीख उनके पूर्वजों से मिली है। समाज में ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करने से जो खुशी मुझे मिलती हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा की जरूरतमंद की सहायता करें तो समाज में आर्थिक रूप से दबे लोगों को ऊपर उठाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रोमिला, मूर्ति देवी, कमला देवी, पपलेश, डिंपल निकिता, दीपिका, नयन दिवांशु व निमिवाल परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। (Sirsa News)