हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश डेढ़ महीेने स...

    डेढ़ महीेने से मांग रहा था समय, कमलनाथ को दी गलत जानकारी : दिग्विजय

    Digvijay Singh sachkahoon

    भोपाल l मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) ने आज एक बार फिर अपने आरोप दोहराते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए डेढ़ महीने पहले से समय मांग रहे थे और मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को गलत जानकारी दी। सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से धरने में शामिल होने के लिए कमलनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कुछ भाजपा नेता यह भूल जाते हैं कि उनके ( सिंह स्वयं के) और कमलनाथ के संबंध तब से हैं, जब से वे भाजपा नेता पैदा भी नहीं हुए थे।

    इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान ने कमलनाथ को ग़लत जानकारी दी कि उन्होंने इस विषय में मिलने के लिए समय नहीं माँगा। उन्होंने(Digvijay Singh) कहा कि वे लगभग डेढ़ महीने से समय माँग रहे थे। सिंह ने दावा किया कि वे आम लोगों की लड़ाई लड़ते हैं। कांग्रेस और भाजपा नहीं देखते। उन्होंने दावा किया कि कल उनके साथ धरने में वे डूब प्रभावित क्षेत्र के पीड़ित किसान भी थे जो भाजपा के प्रबल समर्थक रहे हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने दो दिन पहले दावा किया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से मिलने का समय मांगा था। उन्हें कल (शुक्रवार को) सुबह मुख्यमंत्री चौहान से मिलने का समय दिया गया, लेकिन बाद में मना कर दिया। सिंह ने इसके विरोध में कल मुख्यमंत्री चौहान के निवास के सामने धरना दिया। बाद में उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात का समय मिल गया है और इसलिए वे अपना धरना समाप्त कर रहे हैं। इसी बीच सिंह के धरने के स्थल पर पहुंचे कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि उनकी स्टेट हैंगर पर चौहान से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि चौहान ने उनसे कहा था कि सिंह धरना दे रहे हैं, जबकि वे उनसे मिलने के लिए राजी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here