हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी झमाझम बरसे बद...

    झमाझम बरसे बदरा, पानी-पानी हुआ शहर

    Kairana News
    झमाझम बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया।

    बारिश से कई जगहों पर हुआ जलभराव, पालिका के सफाई दावों की खुली पोल, लोगों को उठानी पड़ी परेशानियां | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। नगर में झमाझम बारिश (Rain) के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया। इसके चलते मानसून को लेकर नगरपालिका की तैयारियां और सफाई दावों की पोल खुलकर सामने आ गई। जलभराव के बीच से होकर गुजरने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से रविवार को लोगों को राहत मिल गई। तड़के करीब तीन बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। Kairana News

    बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन नगरपालिका के सफाई दावों की पोल खोलकर रख दी। दरअसल, बारिश के कारण नगर के मुख्य चौक बाजार, इमाम गेट व बिसातियान आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जलभराव के बीच से होकर गुजरने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि प्रतिवर्ष मानसून को लेकर नगर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जिम्मेदारी नगरपालिका की होती है। नगरपालिका की सफाई व्यवस्था कैसी है, यह बारिश होते ही हुए जलभराव से साफ हो गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सरकार पेंशन पर लगाए टैक्स को वापस ले : राजविंदर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here