हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा : जंगी...

    बठिंडा : जंगीर कौर इन्सां का पार्थिक शरीर मेडीकल रिसर्च के लिए दान

    welfare work

    सराहनीय प्रयास। बेटियों व पुत्रवधुओं ने किया अर्थी को कंधा | Welfare Work

    बठिंडा/भाई रूपा( सच कहूँ/सुरेन्द्र पाल)। कस्बा भाईरूपा की माता जंगीर कौर इन्सां (Welfare Work) लंगर समिति सेवादार के मरणोपरांत उसकी तरफ से किए प्रण को पूरा करते उसके पारिवारिक सदस्यों ने मृत देह को मैडीकल रिसर्च के लिए दान किया है। डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर अमल करते माता जंगीर कौर इन्सां ने मरणोंपरांत अपना शरीरदान करने का प्रण किया हुआ था, जिसे कस्बा भाईरूपा की दसवीं सरीरदानी होने का गौरव हासिल हुआ है।

    ‘माता जंगीर कौर इन्सां अमर रहे’ के नारों के साथ दी अंतिम विदाई

    इस मौके उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र की साध -संगत, रिश्तेदारों, और शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने पहुंच कर मृतक के निवास स्थान से काफिले के रूप में स्थानीय बस स्टैंड तक ‘माता जंगीर कौर इन्सां अमर रहे’ के नारों के साथ अंतिम विदाई दी। मृत देह को सुभारती मेडीकल कॉलेज मेरठ यूपी को दान किया गया। बेटा-बेटी एक समान के नारे को बुंलद करते उनकी बेटियों व पुत्रवधुओं ने अर्थी को कंधा दिया।

    पिछले पचास साल से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है परिवार

    • उल्लेखनीय है कि उक्त परिवार पिछले पचास साल से डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़ा हुआ है।
    • माता जी के दोनों बेटे गुरजंट सिंह इन्सां व नैब सिंह इन्सां लंगर समिति में सेवादार हैं
    • और अन्य परिवार भी अलग अलग समितियों में सेवा कार्य कर रहा है।
    • इस मौके बड़ी संख्या में साध संगत,रिश्तेदार और गांववासी उपस्थित थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।