हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश Viral News: र...

    Viral News: रील बनाने का इस माँ पर ये कैसा भूत सवार? बच्चे की जान ही जोखिम में डाल दी!

    Social Media News
    Viral News: रील बनाने का इस माँ पर ये कैसा भूत सवार? बच्चे की जान ही जोखिम में डाल दी!

    Viral News: प्रसिद्धि पाने के लिए लोग इस कदर भी अपने होशो-हवास खो बैठेंगे, ये इस सोशल मीडिया न्यूज को देखकर ही पता लग जाएगा। इसे पागलपन कहेंगे या कुछ और। प्रसिद्धि पाने के लिए एक महिला ने अपने बच्चे की जान ही जोखिम में डाल दी। सोशल मीडिया पर वायरल इस चौंकाने वाले वीडियो में एक लापरवाह महिला को खुले कुएं के किनारे पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि उसने एक छोटे से बच्चे को अपने लटकते पैर पर लटका रखा है। Social Media News

    Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में वृद्धि, चांदी भी उछली! जानें आज सोने-चाँदी की कीमतें!

    उक्त महिला, जोकि जान बचाने के लिए बच्चे को पकड़े हुए रील रिकॉर्ड कर रही थी और अपने खाली हाथ से डांस के इशारे कर रही थी और एक गाने पर अपने होठों से शब्दों का मिलान कर रही थी। जैसे कि वो खुद ही कह रही हो। इससे यूजर्स भड़क गए, जिन्होंने वायरल कंटेंट बनाने के नाम पर खतरनाक स्टंट फिल्माने वाले माता-पिता की लापरवाही बताया। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘दिनदहाड़े हत्या का प्रयास? क्या हत्यारिन अभी भी जेल में है?’’

    ‘‘यह क्रूरता है और दंडनीय अपराध है”

    एक अन्य यूजर ने महिला द्वारा बच्चे के साथ की जा रही ‘क्रूरता’ को उजागर करते हुए कहा, ‘‘यह क्रूरता है और दंडनीय अपराध है। वह भूल रही है कि जब बच्चा बड़ा होगा और यह देखेगा तो उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी।’’

    एक अन्य यूजर्स के अनुसार, ‘‘क्या वह अभी तक पकड़ी गई है? ये लोग अपने बच्चों को अपनी संपत्ति समझते हैं और उन्हें ऐसे कृत्यों के कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।’’

    कुछ यूजर्स ने तो महिला को मानसिक रोगी ही मान लिया और कहा, ‘‘इस तरह के लोगों के साथ क्या गलत है। उन्हें मानसिक अस्पतालों द्वारा अच्छे उपचार की आवश्यकता है।’’ एक अन्य ने कहा, ‘‘सिर्फ, दिखावे के लिए लोग सब कुछ भी कर सकते हैं, यहाँ तक कि अपने बच्चे की जान भी जोखिम में डाल सकते हैं, यह हास्यास्पद है।’’

    आज के सोशल मीडिया के दौर में यह एकमात्र घटना नहीं है, जहाँ रील बनाने की लत खतरनाक स्तर तक पहुँच गई है। ऐसी ही अनेकों घटनाएं आजकल दोहराई जा रही हैं, जोकि बहुत ही गलत है। Social Media News

    Viral Video: जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अचानक पहुंचा विशालकाय सांप तो यात्रियों में मची दहशत!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here