हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश अजब-गजब : जब ...

    अजब-गजब : जब एक शख्स ने बाघ से दोस्ती करने की कोशिश की….और फिर क्या हुआ?

    Ranthambore News Today
    Tiger Attack in Ranthambore: लोग सेल्फी ले रहे थे कि अचानक बाघ ने हमला बोल दिया!

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पूरी दुनिया में ऐसा कोई ही व्यक्ति होगा जो बाघ से डरता ना हो। अगर सामने आ जाए तो सबसे हाथ पैर कांपने लग जाते हैं। जरा सोचिए, अगर बाघ आपको सामने आ गया तो आप उससे हालचाल पूछेंगे या उलटे पैर वापस भागेंगे? जी हां आज हम आपको ऐसी अजब-गजब खबर बताने जा रहे हैं जिसमें एक युवक बाघ को कुछ ऐसा बोलता है जो सबको हैरान कर देता है। वहीं इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और सभी को खूब हंसा भी रहा है।

    इस वीडियो में एक शख्स बाघ से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा है। उत्तर प्रदेश का यह वायरल वीडियो जंगल में शूट किया गया है, जहां एक शख्स बाघ के बिल्कुल सामने पहुंच जाता है। पास पहुंचने के बाद वो बड़े ही बिंदास आवाज में उसकी आंखों में आंखें डाल कर कहता है ‘हेलो ब्रदर’ जिसके बाद बाघ उसे गुस्से में घूरने लगता है। इस वीडियो को इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर खुब हो रहा है वीडिया वायरल

    ट्विटर पर वायरल हो रहा यह वीडियो यूपी लखीमपुर में इंडो-नेपाल बॉर्डर के तिकोनिया जंगल के पास का है। आपको बता दें, यह बाघ अभी तक चार लोगों को खा चुका है। आदमी कि इस हरकत पर लोग तरह तरह के कमैंट्स कर रहे हैं, कोई इसे बेवकूफी बता रहा है तो कोई कमाल। एक युवक ने कमेंट करते हुए कहा- “इस हरकत को बेवकूफी कहना ज्यादा बेहतर होगा।” दूसरे ने लिखा- “कोई बाघ आदमखोर नहीं होता।”

    वहीं एक ने बाघ कि तरफ से जवाब देते हुए लिखा- “बाघ का जवाब होगा, पेट भरा है चले जाओ वरना सारी रंगबाजी निकाल देंगे।” एक अन्य ने मजाकिया मिजाज में कहा- “शायद ब्रदर का हेलो का रिप्लाई करने का मूड नहीं होगा”। कई लोग इस वीडियो पर अपनी राय लिख रहे हैं और अलग अलग अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। लेकिन ऐसी हरकत जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसी हरकत ना करें।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।