हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिस ने किया...

    पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने छत पर चढ़कर खुद को मारी तीन गोली

    Miscreant shot himself Sachkahoon

    गंभीर हालत में पुलिस ने किया काबू, पीजीआई रेफर

    रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में दर्ज तीन आपराधिक मामलों में नामजद आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के लिए रेवाड़ी के सुठाना गांव पहुंची भिवानी सीआईए को पीछा करते देख आरोपित ने एक घर की छत्त पर चढ़कर खुद को पेट व टांग सहित तीन गोली मार ली। घायल अवस्था में सीआईए ने आरोपित को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। गांव में करीब 20 मिनट चले हाई वोल्टेज ड्रामें से ग्रामीणों में दशहत देखने को मिली। आरोपित के खुद को गोली मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
    जानकारी के अनुसार भिवानी के गुवार फैक्ट्री क्षेत्र निवासी राजन व तोशाम बाईपास स्थित डाबल कॉलोनी निवासी महेंद्र के खिलाफ कुछ दिन पूर्व हत्या प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। बुधवार को दोनों की लोकेशन रेवाड़ी में मिलने के बाद भिवानी सीआईए की टीम पीछा करते हुए रेवाड़ी पहुंची तथा सुठाना गांव के पास दोनों को घेर लिया। महेंद्र के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद राजन फायरिंग करते हुए घर की छत्त पर चढ़ गया तथा वहां पहुंचकर खुद को (दो पेट व एक टांग) में तीन गोलियां मारने के बाद पिस्तौल नीचे फेंक दी। इसी बीच एक जवान ने घायल अवस्था में उसे पकड़ा तथा गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक रेफर कर दिया।

    पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद खुद को मारी गोली

    बावल के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि राजन ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपित हथियार लहराते हुए एक घर में घुसा तथा छत्त पर जाकर खुद को तीन गोली मार ली। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।