हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा में तीसरी बार किसकी बनेगी सरकार इस नेता ने रोहतक में कर दिया ये बड़ा दावा

    Haryana
    Haryana: हरियाणा में तीसरी बार किसकी बनेगी सरकार इस नेता ने रोहतक में कर दिया ये बड़ा दावा

    Haryana: रोहतक (सच कहूँ न्यूज) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लक्ष्य हरियाणा में तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने पर है। चुनाव के विजय संकल्प को मद्देनजर रखते हुए राज्य भाजपा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 24 जुलाई तक अपने सात दिवसीय हरियाणा प्रवास के दौरान कार्यकतार्ओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा का विजय रथ लगातार आगे बढ़ता रहे इसी रणनीति पर पार्टी काम कर रही है। डॉ. पूनिया रोहतक प्रवास पर पहुंचे और यहां उन्होंने विशेष कोर ग्रुप की बैठक ली। इस बैठक में डॉ. पूनिया ने पदाधिकारियों से खुलकर बात की और उनके मन को भी टटोला। पार्टी कार्यालय मंगल कमल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा एवं अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में पदाधिकारियों ने भी चुनाव जीतने संबंधी अपने विचार रखे और प्रभारी को विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में वे पूरी ताकत लगाकर कमल का फूल खिलाएंगे।

    Natural Remedies For White Hair: सफेद बालों को करना चाहते हैं काला, तो एक बार जरूर अजमाएं ये घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी डाई की जरूरत..

    रोहतक पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी का नेताओं और कार्यकतार्ओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक के बाद डॉ. पूनिया ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए और कांग्रेस को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बाबू-बेटा का हिसाब-किताब विधानसभा चुनाव में जनता कर देगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में चर्चा होती थी कि कांग्रेस क्लीन स्विप करेगी, लेकिन हमने कांग्रेस के रचे झूठ के चक्रव्यूह को तोड़ा, हमने लोकसभा में हरियाणा में पांच सीटें जीती जो 45 विधानसभा सीटों पर भाजपा लीड में रही। Haryana

    उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने हरियाणा में बुनियादी विकास किया है। जनता का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता परिश्रमी है और कार्यकतार्ओं के परिश्रम तथा जनता के आशीर्वाद से हम तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बना रहे हैं। डॉ. पूनिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के निमित्त कार्यकर्ता सक्रियता अभियान चलाया हुआ है। सभी मोर्चों को टॉस्क दिया गया है। रविवार को भी गुरुग्राम में महिला मोर्चा का बड़ा आयोजन होगा, जिसमें महिला कार्यकर्ता भी चुनाव में अपनी बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान हरियाणा भ्रष्टाचार के मामले में बदनाम था। वर्ष 2014 में सरकार बनने के बाद भाजपा ने देश में हरियाणा की एक अच्छी छवि पेश की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जो घोषणाएं की हैं उनसे जनता का भाजपा सरकार पर भरोसा बढ़ा है। Haryana

    विधानसभा का चुनाव और ईडी द्वारा की जा रही छापामारी पर पूछे गए सवाल पर डॉ. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और विरोधी लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। संवैधानिक संस्थाएं बिना प्रमाण के कोई कदम आगे नहीं बढ़ाती। हालांकि विधानसभा चुनाव संयोग हो सकता है। लंबी जांच के बाद ही एजेंसियां कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सभी निष्पक्ष और ईमानदार बताते थे, शराब घोटाला में उनकी सच्चाई जनता के सामने आ गई है।
    लोकसभा में सीट कम आने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि भाजपा के पक्ष में बड़ा जनमानस है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रति लोगों का कोई प्रेम नहीं उमड़ा। कांग्रेस का विरोध पहले भी था और आज भी है। पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा हिसाब किताब देने के सवाल पर पूनिया ने कहा कि यह बाबू-बेटे की पॉलिटिकल लैंग्वेज है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चैलेंज देते कहा कि कांग्रेस ने अपने समय में कौन से तीर मारे हैं इस पर हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं से हर मंच पर डिबेट करने को तैयार है। Haryana

    बैठक में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर खरक, जिला परिषद चेयरमैन मंजू हुड्डा, जिला महामंत्री आशा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, कंवल सिंह सैनी, रमेश भाटिया, राजकमल उर्फ राजू सहगल, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी शर्मा, डॉ अशोक रंगा, अजय शर्मा, एडवोकेट वजीर खोकर, महंत सतीश दास, शमशेर कलिंग, डॉ बलबीर रंगा, धर्मपाल मकड़ौली ,मोहित धन्वंतरि, वीर सिंह हुड्डा,उदय भान मलिक, गीता आहल्याण, सतीश आहूजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here