आखिर क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol and Diesel Price

पेट्रोल-डीजल 28 पैसे तक महँगे

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर बढ़ोतरी की। इससे पहले सोमवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल 28 पैसे तक महँगे होकर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 97.50 रुपये और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गई। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.27 रुपये और डीजल की कीमत 3.08 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महँगा हुआ था।

कोलकाता में 26-26 पैसे महँगे

मुंबई में पेट्रोल का मूल्य आज 27 पैसे और डीजल का 28 पैसे की वृद्धि के साथ क्रमश: 103.63 रुपये और 95.72 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। चेन्नई में दोनों जीवाश्म ईंधन 25-25 पैसे और कोलकाता में 26-26 पैसे महँगे हुये। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 98.65 रुपये का और डीजल 92.83 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल 97.38 रुपये और डीजल 91.08 रुपये प्रति लीटर मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

    शहर                               पेट्रोल                           डीजल 

  • दिल्ली                           97.50                           88.23
  • मुंबई                           103.63                           95.72
  • चेन्नइ                           98.65                           92.83
  • कोलकाता                       97.38                           91.08

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।