हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    अमेरिका में क्यों हो रहा है कोरोना बेकाबू

    Coronavirus

    अमेरिका में कोविड से 5.42 लाख से अधिक लोगों की मौत

    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.42 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 2.98 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,42,343 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,98,16,688 हो गयी है।

    अमेरिका का कैलिफोर्निया, न्यूयाॅर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 57,502 लोगों की मौत हो चुकी है। वही न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 49,426 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास में इसके कारण 47,346 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 32,742 लोगों की जान गई है। न्यूजर्सी में 24,174 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। मिशीगन में 16,906, मैसाचुसेट्स में 16,867 तथा जार्जिया में कोरोना से 18,530 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

    ईरान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 लाख के पार

    ईरान में एक दिन में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 7,260 मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,801,065 हो गई है। ईरान के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता सिमा सआदत लारी ने नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 73 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में अब तक 61,797 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 1,543,100 से अधिक लोग बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि 3,858 लोगों का गहन चिकित्सा इकाइयों में इलाज चल रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।