हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश मे...

    मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी, पचमढ़ी में पारा शून्य से नीचे पहुंचा

    Cold

    भोपाल। बर्फीली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम लगातार रहा है। आज भी कई स्थानों पर रात्रि पारा एक डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिसके चलते ठिठुरन बनी रही। पर्यटन नगरी पचमढ़ी में आलम यह रहा कि वहां रात्रि का पारा शून्य से नीचे पहुंचा गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी के साहा ने बताया कि पहाड़ों से लगातार आ रही सर्द हवाओं ने समूचे प्रदेश को कंपाकंपा दिया है। उमरिया और छतरपुर जिले के नौगांव में रात्रि का पारा एक डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आलम यह रहा कि यहां रात्रि का पारा गिरकर शून्य से नीचे माइनस एक डिग्री पर पहुंच गया। इन स्थानों पर ओस की बूंदे जमने की भी सूचनाएं आयी हैं।

    इसी प्रकार ग्वालियर में पारा 1़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 2़ 0 रायसेन में 2़ 2, मंडला में 2़ 8, भोपाल में 3़ 4 दतिया में 3़ 6, गुना में 4़ 4 शाजापुर में 4़ 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रहा।

    वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ साहा ने बताया कि कंपकंपाने वाली ठंड का सितम अभी दो दिन तक और जारी रह सकता है। उन्होंने की 22 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पारा में बढ़ाेतरी की उम्मीद जतायी जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में कोहरा का भी प्रभाव रह सकता है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बनी रही। पिछले दो दिनों से पड़ रही इस कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। यहां रात्रि का तापमान 3़ 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। अभी दो दिन तक यहां ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here