खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। International Women’s Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वखाप महिला महापंचायत द्वारा दिल्ली मार्ग पर स्थित जय नारायण धर्मशाला में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी सम्मानजनक और सशक्त भूमिका को मजबूत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। Kharkhoda
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि बेटियों को केवल परंपराओं की सीमाओं में बांधने के बजाय उन्हें खुले आसमान के नीचे बड़े सपने देखने का साहस दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को पायल नहीं बल्कि जूते पहनाने की सोच विकसित करनी होगी, ताकि वे जीवन के ऊँचे-नीचे रास्तों पर भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। Kharkhoda
उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। परिवार और समाज की मजबूती तभी संभव है जब महिला और पुरुष साथ-साथ चलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और एक-दूसरे के सम्मान को समझें।
संगोष्ठी में बदलते सामाजिक परिवेश और युवाओं के सामने आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण रखते हुए परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही समाज में फैल रही अश्लीलता और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले डबल मीनिंग गीतों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर डॉ ममता चौधरी दिल्ली, डॉ निर्मल चौधरी, डॉ सनी लता, डॉ सीमा, पपपल संगवान,राजेश हुड्डा,कश्मीरी,बिमला, रुबी हूडा, कृष्णा चौधरी ऑस्ट्रेलिया, मंजू पहल,रेनू खैरपुर,सरिता राजस्थान,रीना,सुनीता मलिक,सरिता मालिक, मुज्जफरनगर, सुदेश कंडेला, ड्रोलिया ज्योति दहिया,सुदेश शर्मा, एडवोकेट निशा, पूनम दहिया, सीमा खासा, ऋतु शर्मा, चेतना अरोड़ा, निर्मला जुलाना, सीमा आदि मौजूद रही। Kharkhoda
यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इस शहर में बढ़े जमीनों के दाम, मुंबई जैसे शहरों से भी निकला आगे…















